नारायणपुर बस स्टैंड के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर में रविवार को जाति तोड़ो समाज जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दलित और वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्य अतिथि डॉ. संजीव पोद्दार ने कहा कि दलित और वंचित समाज को शिक्षा और स्वास्थ्य से जोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी के साथ एक साथ भोजन कर मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वंचित लोगों को पुनर्वास और पक्का मकान मिलना चाहिए।
डॉ. पोद्दार ने बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल कई लोगों को मुआवजा नहीं मिला। इस साल भी कुछ लोग वंचित हैं। उन्होंने प्रशासन से पुनः सर्वे कराने की मांग की।

उन्होंने हर पंचायत में एंटी वेनम दवाई और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ टीम की तैनाती की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर अशोक पंडित ने की। कार्यक्रम में उमेश शर्मा, मिथिलेश कुमार क्रांति, गोपाल शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।













