Headlines

नवगछिया : नारायणपुर स्‍टेशन के बहुरेंगे दिन, रेलवे प्लेटफार्म के बाहर बनेगा सर्कुलेटिंग एरिया

1200px podanur junction railway station jpg 80

बिहपुर। बरौनी-कटिहार रेलखंड पर नारायणपुर में रेलवे प्लेटफार्म के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया बनेगा। इसके लिए वहां पर रेलवे के द्वारा प्राथमिक कार्य शुरू कर दिया है। इसी कार्य को लेकर शुक्रवार की शाम में भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ईसी/पूर्व मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता रोहित राज से उनके कार्यालय में मिले।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उनके साथ बिहपुर भाग दो के जिप सदस्य मोइन राइन व नवगछिया पुलिस जिला राजद के अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान आदि भी शामिल थे। पूर्व सांसद ने एडीइएन श्री राज से उक्त विषय पर गरीब लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ समय की मोहलत देने की मांग की। वहीं श्री मंडल ने बिहपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म ऊंचीकरण कार्य की धीमी गति पर उनका ध्यान दिलाया।

इसके अलावा पावर सब स्टेशन के पास करीब तीन वर्षों से बदहाल हो चुकी सड़क निर्माण कराने समेत अन्य मुद्दों पर बात किया। एडीइएन श्री राज ने पावर सब स्टेशन के पास रेलवे की जर्जर सड़क को जल्द ही दुरूस्त करा देने की बात कही। पूर्व सांसद ने श्री राज के समक्ष बिहपुर बाजार की रेलवे सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की। जिस पर श्री राज ने सकारात्मक पहल करने की बात कही। इस मौके पर राजद नेता नंदु यादव, किशोर यादव, अधिवक्ता राजकिशोर पोद्दार, पुरेंद्र शर्मा समेत नारायणपुर के हाजी सैयद साहब, मु.शोएब अली,पूर्व पंसस जरीफउद्दीन आदि भी मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है