Headlines

नवगछिया: नशे में ओवरलोड ट्रकों के पासिंग इंट्री गिरोह का सरगना व साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा -Naugachia News

नवगछिया: झंडापुर ओपी क्षेत्र के एनएच-31 किनारे जय माता दी ढाबा के पास शराब के नशे में ओवरलोड ट्रकों के पासिंग इंट्री गिरोह का सरगना व उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों युवक ढाबे के पास ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। इनमें खगड़िया के भरतखंड थाना क्षेत्र के भरतखंड निवासी सरगना गौतम कुमार पिता अनिल कुमार सिंह व लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के अविनाश कुमार सिंह पिता अर्जुन प्रसाद सिंह का नाम शामिल है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार अवनीश कुमार सिंह शराब के नशे में था। दोनों के पास से पुलिस ने भिन्न-भिन्न लोगों का आधार कार्ड, फर्जी दस्तावेज, जिला परिवहन पदाधिकारी का रसीद बुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड व तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। इनके जब्त मोबाइल के टेट मैसेज व वाह्‌टएप मैसेज में ट्रकों का नंबर व इंट्री व पासिंग से संबंधित बातचीत का विवरण था, जिसे पुलिस ने जब्त कर सुरक्षित कर लिया है। इसका खुलासा एसपी एसपी निधि रानी मीडिया से किया। एसपी ने कहा कि दोनों गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है। गिरोह के अन्य सदस्यों के भी नाम पुलिस के सामने आए हैं। गिरोह में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस गोरख धंधे करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

पूछताछ में पुलिस के साथ किया दुर्व्यवहार, सरकारी कार्य में पहुंचाई बाधा

एसपी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवक पासिंग इंट्री गिरोह से जुड़े हैं, इनमें एक सरगना है, जो बिहार के अलावे झारखंड राज्य में भी पासिंग गिरोह का जाल बिछाकर ट्रकों से अवैध वसूली का कार्य कर रहे थे। दोनों के विरुद्ध दो मामले दर्ज किए गए हैं। टीम ने उक्त लाइन होटल पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों में एक युवक शराब के नशे में था। पूछताछ में दोनों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार व सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए चिकित्सीय जांच करवाने में आनाकानी करने लगे।

 

दोनों की तलाशी ली गई। जिसमें तीन मोबाइल फोन, जिसमें कई टेक्स्ट मैसेज वव्हाट्सएप मैसेज मिला, उनमें कई ट्रकों के नंबर व ट्रकों की पासिंग इंट्री से संबंधित बातों का उल्लेख था। लाइन होटल के कमरे की तलाशी लेने पर जिला परिवहन पदाधिकारी का रसीद बुक व अन्य कई ऐसे दस्तावेज, छोटी डायरी, बैंक चेकबुक, कई एटीएम, भिन्न भिन्न व्यक्ति के आधार कार्ड, चेकबुक व रजिस्टर में ट्रकों का पंजीकरण संख्या, पैसे लेन-देन का हिसाब छोटे कागज के टुकड़े पर गाड़ी का नंबर मोबाइल नंबर, एक कार्ड पर गौतम इंट्री लिखा हुआ अन्य दस्तावेज बरामद किया गया। दोनों की चिकित्सीय जांच कराई गई। उसमें अविनाश कुमार सिंह के शराब पीने की पुष्टि हुई।

होटल की आड़ में ट्रकों की इंट्री पासिंग की सूचना पर पुलिस ने किया खुलासा : एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र में एनएच के किनारे स्थित जय माता दी लाइन होटल की आड़ में कुछ लोग ट्रकों की इंट्री पासिंग करने के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी तहकीकात के बाद एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

टीम में झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार, बिहपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार व भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार को शामिल किया गया। झंडापुर ओपी में थाना कांड संख्या 238/19 में धारा 341, 323, 353, 504, 506 भादवी व 37 बी/सी एवं 45 बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम 2016 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी प्राथमिकी झंडापुर ओपी कांड संख्या 239/19 में धारा 420, 467, 468, 471, 386, 387, 34 भादवी के तहत कांड अंकित किया गया है

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है