बिहपुर । मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में नववर्ष पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रविवार की अहले सुबह से श्रद्धालु ब्रजलेश्वर धाम पहुंचे। जहां भगवान भोले, मां पार्वती, मां काली, भगवान विश्वकर्मा व ठाकुर जी की पूजा-अर्चना की। साथ ही अपने व अपने परिवार के लिए बाबा भोले से सुख-शांति की प्रार्थना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं राम-जानकी ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास जी महराज ने बताया कि नववर्ष पर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ ब्रजलेश्वरनाथ महादेव की पूजा के लिए सुबह से ही आ रही है। जो शाम तक सिलसिला चलेगा।
उधर नववर्ष को लेकर बिहपुर के युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस नववर्ष के मौके पर लोगों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई संदेश देकर शुभकमनाएं दिया। लोगों ने एक दूसरे के गले मिल व हाथ मिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।














