नवगछिया। रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कमल ने भाड़ी मात्रा में शराब के साथ दो तशकरो को गिरप्तार किया है।एसपी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुआ की एक स्कॉर्पियो तेज गति से नवगछिया से रंगरा की तरफ जा रही है। सूचना के आधार पर रंगरा थाना अध्यक्ष बिट्टू कमल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुरली चेक पोस्ट के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया के तरफ से आ रही स्कॉर्पियो पुलिस को देखकर नवगछिया की तरफ गाड़ी घुमा कर भागने लगा जिसे पीछा किया गया। आगे जाकर रंगरा थाना अंतर्गत अजय ढाबा के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे मवेशी एवं नाव से टकरा गया तथा उससे चालक एवं खलासी निकलकर भागने लगे ।
सशस्त्र बल के सहयोग से दोनो को पकड़ा गया। पकड़ाए व्यक्ति ने नाम पता पूछने पर अपना नाम कमल पाल पिता द्वारिकानाथ पाल और दूसरा खलासी चंद्रशेखर शाह पिता शंभू शरण कुंडी दुमका झारखंड का बताया जाता है ।तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो से 750एमएल का 72 बोतल 37एमएल का 366 बोतल एमएससी 180एमएल का 336 बोतल कुल 240 .48 लीटर शराब बरामद हुआ।

