नवगछिया। अभाविप के गतिविधि सेवार्थ विद्यार्थी नवगछिया के माध्यम से रंगरा के प्रसिद्ध भवानीपुर में दो दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सेवार्थ विधार्थी के बिहार प्रांत के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि भवानीपुर के काली मंदिर में भक्तों की भीड़ अधिक होने के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो जिसके लिए सेवार्थ विद्यार्थी के कार्यकर्ता लगातार दो दिनों तक सेवा कार्य में डटे रहे।
मौके पर नवगछिया सेवार्थ विद्यार्थी प्रमुख रघुवीर, नगर सह मंत्री डब्लू कुमार, केडी कुमार, कॉलेज अध्यक्ष पीयूष यादव, कलानंद, विक्की मिश्रा, हरिनंदन कुमार, कलानंद, सौरभ पोद्दार मेला कमेटी पिंटू यादव, नागे यादव, कन्हैया आदि ने सेवा कार्य को सफल बनाने में योगदान दिया।

