नवगछिया : तेतरी के कुमार विश्वजीत आंध्रप्रदेश के डीजीपी इंटेलिजेंस बनाए गए हैं। इससे पहले वह विजयवाड़ा में रेलवे में एडीजी थे। डीपीजी के पद पर उनकी पोस्टिंग चुनाव आयोग ने की है। वह आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी पर हाल में हुए हमले में उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में असफल रहे डीजीपी इंटेलिजेंस पीएसआर अंजनेयुलू की जगह लेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हमले में मुख्यमंत्री घायल हो गए थे। चुनाव आयुक्त ने पीएसआर अंजनेयुलू को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में असफल मानते हुए उनका तबादला कर दिया था। अब उनकी जगह कुमार विश्वजीत को इंटेलिजेंस के डीजीपी की जिम्मेदारी दी है। कुमार विश्वजीत के पिता प्रो. शशिभूषण झा जीबी कॉलेज नवगछिया के प्राचार्य रहे थे। उनका पिछले साल निधन हो गया था।
कुमार विश्वजीत के बड़े भाई सत्यजीत झा तेतरी में रहते हैं। कुमार विश्वजीत की शुरुआती स्कूली पढ़ाई तेतरी व नवगछिया में हुई थी जबकि 10वीं उन्होंने नेतरहाट से किया था। बाद में दिल्ली में डीपीएस से पढ़ाई की। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहने के दौरान उन्होंने यूपीएससी में सफलता पाई थी।














