NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण.. लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नवगछिया : डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को नवगछिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। उनके साथ एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह भी थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय के अलावा बुनियाद केंद्र और अनुमंडलीय अस्पताल का जायजा लिया। वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी कर्मियों से ली। नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की और जनता को समय पर उपलब्ध कराने पर बल दिया। कहा कि विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेबित योजनाओं को जल्द पूरा करें। अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की।

अस्पताल की व्यवस्था संतोषजनक पाई गईं। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता जताई। अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि रोगियों को और बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बुनियाद केंद्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण सामग्री और भोजन की व्यवस्था की जांच की। शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को कहा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है