नवगछिया। ठगी के मामले में नवगछिया पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लाये गये कथित कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह को मंगलवार को नवगछिया कोर्ट में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट में पेशी से पहले संजीव कुमार सिंह से नवगछिया थाने में पूछताछ की गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने रविवार को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया गया था और द्वारका कोर्ट में उसे पेश कर 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर नवगछिया लाया गया था। उस पर नवगछिया थाने में 5 मई 2013 को चंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था।
इसके बाद कोर्ट से इसकी गिरफ्तारी की वारंट था। 10 साल बाद ठगी मामले में गिरफ्तारी व कोर्ट में पेशी के बाद कई दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है।

