नवगछिया : नवगछिया जीआरपी थाना का निरीक्षण कटिहार रेल सर्किल के इंस्पेक्टर आरपी यादव ने किया। इस मौके पर नवगछिया थाने में लंबित मामले के साथ-साथ नवगछिया होकर के गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों को लेकर उन्हौने कई आवश्यक निर्देश दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि पर्व त्यौहार के समय होने के कारण नवगछिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर बाहर से आने वाले यात्रियों को किसी तरह की असुविधा एवं सुरक्षा की कमी यात्रियों को ना हो। इसके लिए हमने थाना अध्यक्ष का आवश्यक निर्देश दिए हैं।
बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में लगातार हो रही पत्थरबाजी को लेकर के कटिहार रेल एसपी ने गंभीरता से लिया है। ट्रेन पर हुई पत्थर बाजी की जांच बरौनी से लेकर के कटिहार के बीच में किया गया है कुछ जगहों पर लोगों को चिह्नित भी किया गया है।














