नवगछिया । झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास एक पान दुकान में चोरी हो गई। दुकान संचालक ने झंडापुर ओपी में चोरी का मामला शुक्रवार को दर्ज कराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुकानदार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए, जब शुक्रवार की सुबह दुकान खोला तो देखा कि दुकान का सारा समान बिखरा पड़ा है और दुकान के गल्ले से दो हजार रुपये और सामान चोरी हो गई।
उसने चोरी का आरोप औलियाबाद के बादल कुमार पर लगाया। इधर झंडापुर के अपर ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए औलियाबाद से बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी का सारा समान अभियुक्त के घर से बरामद किया गया।

