नवगछिया : जदयू जिला नवगछिया की ओर से बुधवार को जिला जदयू की ओर से जाति आधारित गणना जैसे ऐतिहासिक कदम के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आभार और धन्यवाद दिया गया। अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती और संचालन जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद भागलपुर अजय मंडल और गोपालपुर विधानसभा के विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कार्यक्रम में भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति आधारित गणना कराकर बिहार ही नहीं पूरे देश को एक नई दिशा दिखाई है। विधायक सह सचेतक गोपाल मंडल ने कहा कि जाति आधारित गणना कराके उसे प्रकाशित करने वाला पहला राज्य बिहार बना इस ऐतिहासिक कार्य को करने वाले एकमात्र सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार हैं।
इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, निषाद प्रदेश सचिव पप्पू सिंह निषाद, जिला मुख्य प्रवक्ता सा मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर, विमल देव राय, सुनील सिंह, पायल कुमारी, मनोज लाल, मुरारी कुमार मंडल, मनीष कुमार नागर, अमिताभ शर्मा, शहिद रजा, इस्तेखार आलम, अखिलेश सिंह निषाद, मदन राम, बिधन चंद्र भगत, अजय मंडल,

उमेश चंद्र पटेल, चंद्रिका मंडल, अनिल पटेल, रंजीत कुमार मंडल, दिनेश पासवान, अनीता देवी, पंकज सिंह, वकील मंडल, ज्ञानशक सिंह कुशवाहा, कैलाश सिंह, हुलास सिंह, छोटू राय, विजय राय, भवेश कुमार यादव, सुबोध शाह, शबाना आजमी, वंदना देवी, अभिषेक कुमार, राजनीतिक तांती, अंकित सम्राट, नीतीश कुमार निराला, हिमांशु कुमार भगत, गुलाम अली एवं अन्य पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
