Headlines

नवगछिया : जवान को पुलिस लाइन में दी सलामी, जयकारे के साथ भावभीनी विदाई

नवगछिया : सड़क हादसे में  डायल 112 के चालक पंकज उर्फ अमित  की मृत्यु के बाद उसके गांव मद्दतपुर में शोक की लहर दौड़ गयी है। घटना के बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार, प्रभारी थाना अध्यक्ष हरिशंकर जमे रहे। सुबह दस बजे पुलिस लाइन में  पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शव के गांव आते ही भारत माता की जय, अमित अमर रहे नारों के साथ पूरे गांव के लोगों की आंखे नम हो गयी। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। घर पर शव के आते ही पत्नी डेजी कुमारी के अलावे पुत्र कृषू व आयुष शव पर फुट-फुट कर रोते रहे।

मुखाग्नि बड़े बेटे कृषू ने दिया। अंतिम यात्रा में बड़े भाई अमृत आनंद, सुबोध सिंह, अजीत सिंह, रमानंद सिंह, अर्जुन सिंह, ग्रामीण मोती सिंह, रजनीकांत, नवीन, संजय सिंह, कृष्णा सिंह, अनुज चौरसिया, प्रमोद सिंह, पंकज सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है