नवगछिया : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक गंभीर
नवगछिया। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के खरीक बाजार शिवगंज टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के गौरी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे परिजनों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।
मामले को लेकर घायल ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें गांव के ही ढोड़ी यादव, वकील यादव समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर जबरन मारपीट करने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


