NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : जदयू कार्यालय से रेलवे स्टेशन तक संविधान बचाओ मार्च निकालेगी

नवगछिया। बिहार प्रदेश जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ छह दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से नवगछिया के गोपाल गौशाला रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय से महाराज जी चौक होते हुए नवगछिया रेलवे स्टेशन तक संविधान बचाओ मार्च निकालेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सर्वप्रथम जदयू जिला कार्यालय में पार्टी नेता संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेदकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि के बाद मार्च निकालेंगे। जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। इसलिए आज संविधान को बचाने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार संविधान की लेख में संशोधन की बात कर रहे हैं तो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं। वहीं जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान को बचाने की जरूरत है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है