Headlines

नवगछिया : चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा.. लोडेड कट्टा बरामद

बिहपुर बभनगामा पठान टोला 14 नंबर सड़क पर रविवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। वहीं बाइक लेकर एक युवक भागने में सफल रहा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि लोडेड कट्टा के साथ खरीक थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी गंधर्व कुमार पकड़ा गया है। उसका साथी विक्रम कुमार भाग निकला है।

वह बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के साकिन निपनिया का निवासी है। पुलिस ने बताया कि युवक बाइक पर बैठा हुआ था। भागने के क्रम में बाइक पर से गिर गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से लोडेड कट्टा बरामद हुआ।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है