नवगछिया । कदवा ओपी क्षेत्र में बाइक चेकिंग के दौरान कुख्यात छोटू सिंह ने जवान पर कट्टा तान दिया। इससे अफरातफरी मच गई। कदवा के गोला टोला में रविवार की शाम होमगार्ड के जवान बाइक चेकिंग कर रहे थे। एक बाइक पर दो लोगों को जवानों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों जबरन गाड़ी निकालना चाह रहे थे। इस पर जांच कर रहे होमगार्ड के जवान ने बाइक सवार को रोक दिया और कहा कि जांच करवाइए। इस पर गुस्साए गोला टोला कदवा के छोटू सिंह ने होमगार्ड जवान के पर कट्टा तान दिया। होमगार्ड जवान ने लपक कर उसे पकड़ना चाहा। हाथापायी में दोनों बाइक सवार बाइक सहित गिर पड़े। छोटू सिंह वहां से कट्टा और एक गोली छोड़कर वहां से अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!छोटू सिंह का है लंबा आपराधिक इतिहास : कुख्यात छोटू सिंह का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। वह खैरपुर कदवा के पूर्व मुखिया पति कमलेश्वरी भगत हत्या कांड में नामजद आरोपित रहा है। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2016 को मुखिया पति कमलेश्वरी भगत की अपराधियों ने दरवाजे पर ही गोली मार कर हत्या कर दिया था। हत्या में छोटू सिंह नाम सामने आया था। इसके अलावा उसके विरूद्ध दूसरे जिला में संगीन अपराधिक मामला दर्ज हैं।
छोटू सिंह पर पुलिस पर थ्रीनट तानने एवं आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी कदवा ओपी में दर्ज की गई है। घटना के पश्चात छोटू सिंह के भाई चंद्रशेखर कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर हंगामा करते हुए जबरदस्ती वहां से बाइक लेकर जाने का प्रयास किया। पुलिस ने चंद्रशेखर कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस छोटू सिंह को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

कदवा थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि ओपी के पास मोटरसायकिल की जाँच दौरान एक अपराधी द्वारा जवानों पर कट्टा तान दिया गया था।जवानो द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह हथियार गोली छोड़कर भाग गया।उसके भाई को हिरासत में लिया गया है।
