NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : चुनाव संपन्न होने के बाद गृहकार्य में जुटीं बसपा प्रत्याशी पूनम सिंह

बिहपुर : भागलपुर लोकसभा में मतदान समाप्त होने के बाद बसपा प्रत्याशी पूनम सिंह अपने परिवार के साथ शनिवार को गृहकार्य करते देखी गईं। पूनम सिंह ने बताया कि कई दिनों से घर में कई काम फंसे थे। चुनाव प्रचार के कारण घर में समय नहीं दे पा रही थी। चुनाव से फुर्सत मिली है तो कामकाज में लग गई हूं। काफी कुछ देखना है। उन्होंने शनिवार को ओखली में अनाज तैयार किया तो सूप से अनाज को फटका भी। इसके अलावा कपड़े सहेजना, खाना-पीना आदि का भी काम संभालती दिखीं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव से बहुत कुछ सीखने को मिला। समाजसेवा केवल नारायणपुर में की थी पर जनता का प्यार पूरे लोकसभा क्षेत्र में मिला। परिणाम की चिंता ज्यादा नहीं है। एक सप्ताह का अवकाश लेकर परिवार को संपूर्ण समय देने के बाद जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए आगे भी जनता से मिलती रहूंगी और अगले चुनाव की तैयारी करूंगी। पूनम सिंह ने बताया कि महिला होने के करण सामाजिक बधाएं तो हैं, पर परिवार का समर्थन मिलने के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हो रही।

पूनम सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ, जबकि शिक्षा दिल्ली में हुई। सन 2016 में महज 18 वर्ष की आयु में छात्र नेता अजय रविदास से विवाह कर नारायणपुर आ गई। अपने पति के समाज सेवा से प्रेरित होकर वैवाहिक वर्ष में ही समाजिक चौखट लांघ कर समाज सेवा से जुड़ गई। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लोगों की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 2021 में नारायणपुर से जिला पार्षद का चुनाव लड़ी और तीसरे स्थान पर रही।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है