नवगछिया : नो एंट्री के समय भारी वाहनों के प्रवेश करने से नवगछिया के स्टेशन रोड में दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। वहीं सब्जी विक्रेताओं ने सड़क पर ही सब्जी की दुकान लगा दी थी, इस कारण वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई। शनिवार को स्टेशन रोड में तीन ट्रैक्टर नो एंट्री में ही सड़क पर खड़ा कर चालक लोड-अनलोड कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। चिलचिलाती धूप में जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भी काफी मशक्कत से स्टेशन पहुंचना पड़ा। स्टेशन रोड में दो पार्किंग हैं। इसके बावजूद कई गाड़ियां रोड पर ही खड़ी कर सामान लोड-अनलोड किया जाता है।
बाजार का मुख्य सड़क स्टेशन रोड है ऐसे में स्कूल से आने जाने वाले बच्चों को भी धूप में परेशानी होती है। यातायात थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि नवगछिया बाजार में सुबह 6:00 से रात 9:00 बजे तक नो एंट्री लागू है। ऐसे में कोई भी माल वाहक गाड़ी अंदर नहीं ला सकता है। ऐसा करने पर उन गाड़ियों से जुर्माना वसूला जाएगा।














