नवगछिया : एक दिव्यांग व्यक्ति मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए कार्यालयों में काफी समय से दौड़-भाग कर रहा है, लेकिन यह खबर झूठी निकली है। जांच से पता चला कि आवेदक ने अपना आवेदन 24.12.2024 को ऑनलाइन दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जांच के बाद आगे बढ़ाया जाएगा और इसके बाद जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग समिति द्वारा पारित किया जाएगा।
उसके बाद आवेदक को बैटरी चलित ट्राई साइकिल दी जाएगी। इसलिए, दौड़-भाग करने वाली खबर पूरी तरह से गलत है, और जिला प्रशासन भागलपुर ने इस भ्रामक जानकारी का खंडन किया है, साथ ही आवेदक को जल्द ही लाभ प्रदान करने का आश्वासन दिया है।














