नवगछिया। खरीक प्रखंड के कोसी पार स्थित मध्य विद्यालय सिंहकुंड में कार्यरत शिक्षक मन्यु कुमार रजक ने खुद के जान-माल को खतरा बताते हुए वरीय पदाधिकारी समेत प्रमुख शंकर प्रसाद यादव को आवेदन देकर स्थानांतरण की गुहार लगाई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आवेदन में कहा है कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र के एक व्यक्ति का चयन होमगार्ड में हुआ है। जो अपने फर्जी विद्यालय त्याग प्रमाण-पत्र का विद्यालय के पंजी में सुधार करने को लेकर लगातार दबाव बना रहा है।

असमर्थता जताने पर आरोपी ने मुझे एवं मेरे पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि मामले को लेकर नवगछिया एससी-एसटी थाने में भी आवेदन दिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights