नवगछिया । खरीक पुलिस ने शनिवार की शाम ग्राहक बनकर अलग-अलग जगहों से 25.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर और एक शराबी को पकडा। पुलिस को सूचना मिली कि तेलघी निवासी पंकज झा के घर में भारी मात्रा में शराब है। इसके बाद थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने होमगार्ड जवान सुनील रजक और अतीश कुमार को दो हजार रुपये देकर सिविल ड्रेस में शराब खरीदने के लिए भेजा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान जवान ने थानाध्यक्ष को फोन कॉल पर लेकर मोबाइल अपने जेब में रख लिया। जैसे ही रुपये देने के बाद शराब मांगने की बात सुनी कि कुछ दूरी पर अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थानाध्यक्षतस्कर के घर पहुंच गये और शराब लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तस्कर के घर से पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी की कुल 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की और मौके से ही शराब के नशे में धुत तेलघी के ही विनोद झा को भी पकड़ लिया। इसके बाद खैरपुर निवासी जयप्रकाश झा के घर में ही संचालित किराना दुकान से 7.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया

