Headlines

नवगछिया : गोसाईं गांव भवरा के निकट व्यवसायी को हथियार दिखा 3.25 लाख की लूट

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी-नवगछिया पीडब्ल्यूडी सड़क पर गोसाईं गांव भवरा के निकट हथियार से लैस बाइक सवार बदमाशों ने अभिया बाजार निवासी अशोक कुमार भगत उर्फ बबलू से गुरुवार की रात हथियार दिखाकर 3.25 लाख रुपये लूट लिये।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अशोक कुमार भगत के गोपालपुर थानाध्यक्ष के समक्ष दिये बयान के अनुसार सिंघिया मकंदपुर चौक पर एयरटेल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन का काम करता है। मार्केट से प्रतिदिन पांच लाख रुपए तगादा आता है। इस रकम को बैंक व सीएसपी संचालकों के पास जमा करता है, गुरुवार को 3.25 लाख रुपये बैंक में जमा नहीं कर पाया।

रात्रि में दुकान बंद कर रुपये को बैग में रख कर बाइक से घर अभिया जाने के दौरान गोसाईं गांव भवरा के निकट बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बाइक को सटा कर मुझे गिरा दिया और रुपयों वाला बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीछे बैठे बदमाश ने कनपट्टी पर हथियार सटा कर बैग छीन लिया। जिसमें तीन रुपये के अलावा मोबाइल, एटीएम सहित अन्य कई कागजात थे। गोपालपुर थाना थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है