Headlines

नवगछिया : गोलीकांड में 11 नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

नारायणपुर । प्रखंड के बीरबन्ना गांव में दीपावली की रात जमीन विवाद में बदमाशों ने किसान के घर पर 25 से 30 राउंड फायरिंग की थी। इस दौरान एक महिला और एक युवक घायल हो गया था। इस मामले को लेकर घायल महिला के पति किसान विवेकानंद यादव ने भवानीपुर थाने में 11 नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। भवानीपुर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसान ने जिनलोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है उनमें शिवनंदन यादव उर्फ शिवा, निर्मल कुमार, साजन, मृत्युंजय यादव, विजो यादव, भोला यादव सहित 11 नामजद व पांच अज्ञात शामिल हैं। बता दें कि गोलीकांड में घायल इंदु देवी व गुलशन यादव का मायागंज अस्पताल भागलपुर में इलाज चल रहा है। महिला को पंजरे में और युवक को सिर में गोली लगी है जो खतरे से बाहर हैं।

बताया जाता है कि विवाद का कारण बसोबास जमीन है जो बीरबन्ना स्टेट से विवेकानंद यादव ने खरीद कर मोटेशन भी करवा लिया है। आरोपी जमींदार से एग्रीमेंट पेपर लेकर विवाद कर रहे हैं। मामला आठ से नौ कठ्ठा जमीन को लेकर है। घायल के परिजन ने बताया कि घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने आरोपियों से पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है