Headlines

नवगछिया : गुप्त सूचना पर देर रात कुल तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के मिल्की और सोनवर्षा रामनगर से कुल तीन वारंटी को गिरफ्तार किया। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि संजय चौधरी, संजीत चौधरी दोनों पिता वासुदेव चौधरी और रोशन कुमार मंडल पिता मेहंदी मंडल को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही प्रखंड के मधुरापुर गांव से जयप्रकाश चौधरी और हेमंत चौधरी और भवानीपुर के मुकेश कुमार को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर मारपीट के आरोप में शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि तीनों को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है