NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, नए स्थानों पर घुसा पानी

नवगछिया, नवगछिया अनुमंडल में गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह राघोपुर में गंगा नदी 32.31 मीटर पर बह रही है। पिछले 24 घंटे में यहाँ 12 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इस्माइलपुर -बिंद टोली स्थित स्पर संख्या सात पर शनिवार की सुबह 30.98 मीटर पर बह रही है।

Whatsapp group Join

जो कि चेतावनी स्तर से 38 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है तथा पिछले 24 घंटे में यहाँ 9 सेंटीमीटर की वृद्धि जलस्तर में दर्ज की गई है। कोसी नदी में चोरहर में जलस्तर 31.05 मीटर है तथा यहां 24 घंटे में जलस्तर स्थिर रहने की सूचना है। मदरौनी में शनिवार की सुबह 30.50मीटर जलस्तर है।24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

निचले इलाकों में घुस रहा है पानी सब्जी व फसल हो रहा है नुकसान

गंगा एवं कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से कई निचले इलाकों में रंगरा गोपालपुर एवं इस्माईलपुर क्षेत्र में पानी घुसने लगा है। गंगा के जलस्तर बढ़ने से जहां इस्माईलपुर के बिंद टोली तटबंध पर पानी पहुंच गया है वहीं कोसी नदी नदी में जल स्तर बढ़ने से रंगरा डुमरिया के बीच धार में भी पानी पहुंच गया है।

पानी धीरे-धीरे गोपालपुर करारी तिनटगा सुकटिया बाजार पहुंच जाएगा। ऐसे डुमरिया एवं इस्माइलपुर के इलाकों में पानी घुसने के कारण मवेशी का चारा एवं अन्य सामान डूबने लगा है जिसमें प्रमुख रुप से सब्जी मक्का फसल आदि है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है