NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया :गंगा में पैर फिसलने से छात्रा डूबी, SDRF की टीम तलाश जुटी

नवगछिया : ज्ञानी दास टोला स्थित गंगा कटाव स्थल पर एक इंटर की छात्रा की पैर फिसलने से पानी डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और छात्रा की तलाश में जुट गई। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष विश्व बंधु अपने दल-बल के साथ पहुंचे। उनके अलावा पंचायत मुखिया गणेश मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल, पूर्व मुखिया मनोज रजक, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार रजक, छगौरी मंडल, रोशन मंडल और विनोद मंडल सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि कटाव स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण अक्सर लोग जोखिम में रहते हैं। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कटाव स्थल पर सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है