बिहपुर थाना परिसर में तीन फरवरी को होने वाले सरस्वती पूजा को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ लवकुश कुमार और संचालन थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने किया। बैठक में बिहपुर के जीआरपी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान भी मौजूद थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक पूजनोत्सव प्रतिमा स्थापित करने के लिए हर हाल में लाइसेंस लेना अनिवार्य है। निर्धारित समय और तय रूट से ही प्रतिमा का विसर्जन होगा। समाज में अशांति फैलाने, हुड़दंग करने और सामाजिक सौहार्द में खलल डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
सीओ ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की बात कही। वहीं उन्होंने अभिभावकों से प्रतिमा विसर्जन के दौरान अपने बच्चों पर नजर रखने की अपील की।














