नवगछिया। तेतरी दुर्गा स्थान के पास कोल्ड ड्रिंक खरीदने के विवाद में एक व्यक्ति को दुकानदारों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने दुकानदारों के खिलाफ नवगछिया थाने में आवेदन दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़ित मकुरी मण्डल निवासी छोटी परबत्ता ने बताया कि वह तेतरी हटिया में अपना बकरी खस्सी बेचकर घर छोटी परबत्ता जा रहा था। इसी दौरान दुर्गा स्थान में उसे प्यास लगी और उसने एक दुकान में जाकर कोल्ड ड्रिंक खरीदी। दुकानदार कोल्ड ड्रिंक के लिए 120 रुपया मांगा। रहा था।
मैंने कहा कि इतना दाम नहीं है इसी बात पर सभी दुकानदारों ने मिलकर मरना शुरू कर दिया। दुर्गास्थान के प्रांगण में दुकानदारों द्वारा की जा रही पिटाई से नवगछिया पुलिस ने बचाकर अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया गया। घायल ने बताया कि नवगछिया पुलिस ने आकर जान बचाई। इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

