बीए पार्ट वन में नामांकन के लिए अनुमंडल की छात्राएं कॉलेजों का चक्कर लगा रही हैं। विवि द्वारा नामांकन की प्रकिया ऑनलाइन किए जाने से अभी भी सैकड़ों छात्र-छात्राओं का एडमिशन नहीं हुआ है। मदन अहिल्या महिला कॉलेज में भी सैकड़ो छात्राएं नामांकन से वंचित है। इससे उनमें आक्रोश है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोमवार को कॉलेज परिसर में छात्र संघ की सचिव आकांक्षा चौधरी, उपाध्यक्ष कोमल कुमारी के साथ सिवानी, अभाविप की छात्रा अंजली कुमारी, तनु के नेतृत्व में नामांकन से वंचित छात्राओं ने कहा कि अगर पांच दिन में नामांकन नहीं होता है तो हम आंदोलन करेंगे। छात्राओं ने कहा कि विवि की ओर से जारी नामांकन सूची में नाम नहीं है।


छात्राओं ने यह भी बताया कि महाविद्यालय में अभी भी लगभग विषयों में सीटें खाली हैं, लेकिन हमलोगों का नामांकन नहीं हो रहा है। मालूम हो कि नामांकन से वंचित छात्राएं मदन अहल्या महिला कॉलेज से ही इंटर की परीक्षा पास की हैं। प्राचार्या डॉॅ. कुमारी सुदामा यादव ने कहा कि इस संदर्भ में विश्व विद्यालय को अवगत करा दिया गया है। विश्व विद्यालय द्वारा वंचित रहे छात्राओं के विषय में रिपोर्ट मांगी गई है जिसे भेजा रहा है। नामांकन विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार लिया जा रहा है।
