Headlines

नवगछिया : कैंप कार्यालय के निकट फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर बिंदटोली तटबंध पर पिछले दिनों सोमवार को जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय स्पर संख्या छह एन पर अपराधियों ने नाव पर से कई राउंड गोली फायरिंग की थी। इस मामले में गोपालपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दर्ज प्राथमिकी में तीनटंगा करारी निवासी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पूर्व में भी कटावनिरोधी कार्य शुरू होने से पहले अपराधियों की ओर से दहशत का माहौल बनाकर रंगदारी के लिए फायरिंग की गई थी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है