Headlines

नवगछिया : कटिहार रेल एसपी का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण

नवगछिया। कटिहार रेल एसपी डॉ. संजय कुमार भारती ने गुरुवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में नवगछिया जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी और जवानों के कार्य को देखने के साथ-साथ विधि व्यवस्था की जानकारी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह से ली।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी ने कहा कि दो-चार दिन के बाद छठ और दीपावली के अवसर पर यात्रियों का आना शुरू होगा। इसलिए यात्रियों को किसी तरह की की परेशानी ना हो इसके लिए सभी तरह की सुविधा स्टेशन पर मौजूद रहनी चाहिए। साथ ही स्टेशन पर बने पार्किंग में यात्रियों को ले जाने वाले गाड़ियों की सूची बननी चाहिए। यात्रियों के साथ लूट चोरी या छिनतई की घटना ना हो इसके लिए टीम बनाकर  बरौनी कटिहार के बीच में जीआरपी पुलिस को नियुक्त करना है।

शराब गांजा और अवैध कारोबार पर विशेष नजर :

एसपी ने कहा कि शराब गांजा एवं अवैध कारोबार पर विशेष नजर रखें, जिससे कि पुलिस बल अगर इस तरह के कार्य करेंगे तो उन्हें इनाम भी मिलेगा। छठ पूजा एवं काली पूजा के लिए मंदिर बने उसके लिए बिना लाइसेंस का किसी भी तरह का पूजा पंडाल पर काम करना वैध नहीं होगा। इसलिए स्थानीय प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य मेल एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थर बाजी को लेकर  आरपीएफ एवं जीआरपी को संयुक्त रूप से इस पर ध्यान देकर उद्वेदन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर से भी  जानकारी एसआरपी डॉ. संजय कुमार भारती ने ली।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है