नवगछिया । बाढ़ और कटाव से बचाव के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा कैंप कार्यालय से स्पर संख्या नौ के आगे जहाज घाट तक पचपन करोड़ रुपये से अधिक राशि से कटाव निरोधक कार्य करवाया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ठेकेदारों से रंगदारी की मांग के लिए अपराधियों ने दो बार गोलीबारी कर दहशत फैलाया। डीएम के निर्देश पर एक दर्जन से अधिक सशस्त्र बल को कैंप कार्यालय स्पर संख्या छह एन पर प्रतिनियुक्त किया गया है।
सशस्त्र बल की तैनाती के बाद बुधवार से ध्वस्त हुए तटबंध पर मिट्टी भराई का काम शुरू किया।अधीक्षण अभियंता ई. शैलेश कुमार ने तत्काल 25 हाईवा से मिट्टी भराई करने का निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिया।














