नवगछिया : कई नेता शार्प शूटर के निशाने पर.. मुख्य काम सुपारी लेकर हत्या
नवगछिया : नवगछिया कई नेता शार्प शूटर के निशाने पर हैं। नवगछिया पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर की गई नाकेबंदी के बाद गिरफ्तार अपराधी बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी बिट्टू कुंवर ने पुलिस के सामने इस बात की जानकारी दी है। उसने बताया कि कि इन सभी शूटरों का मुख्य काम सुपारी लेकर हत्या करना है।
बिट्टू कुवर ने नवगछिया के झाबो की हत्या की रेकी करने के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से हथियार बरामद किया गया है। वहीं पुलिस अब मधेपुरा में गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड पर लेने की तैयार कर रही है। नवगछिया अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार सिंह बताते हैं कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव निवासी पवन यादव, मनजीत कुमार, रंजन यादव और पंचगछिया गांव के मोहम्मद जीब्रो को मोटरसाइकिल से बम ले जाने के दौरान घेराबंदी किया था।
लेकिन मोटरसाइकिल बम और हथियार छोड़कर भाग गया। गोपालपुर पुलिस की दबिश के बाद चारो अपराधी मधेपुरा चौसा पहुंच गए। जहां पर चौसा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों का मकसद गोपालपुर और खरीक थाना क्षेत्र में हत्या की बड़ी घटना का अंजाम देना था।

गिरफ्तार अपराधियों को नवगछिया पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। गोपालपुर थाने में पुलिस अधिकारी के बयान पर पवन यादव, मंजीत यादव, रंजन यादव और मोहम्मद जीब्रो पर मामला दर्ज किया गया है।

