नवगछिया: अनुमंडल अस्पताल में हादसे में घायल मरीज एंबुलेंस में तड़पता रहा। लेकिन उसे एंबुलेंस से नीचे उतार कर इलाज के लिए ले जाने वाला कोई स्टाफ तक नहीं था। मामला शुक्रवार की देर शाम का है। नवगछिया जीरोमाइल के पास कार व बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नारायणपुर के आशीष कुमार उर्फ छोटू व संतोष पोद्दार शामिल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ने की
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। कार नारायणपुर की तरफ से आ रही थी। घटना के बाद मौके पर लोगों ने एनएचएआई के एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। मगर अनुमंडल अस्पताल में मरीज को उतार कर इलाज करने वाला कोई नहीं था। ऐसे में करीब 15 मिनट तक घायल एंबुलेंस में ही तड़पते रहे। इसके बाद एंबुलेंस के चालक ने खुद ही अन्य की मदद से दोनों को इलाज के लिए अंदर पहुंचाया।
दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस के चालक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल गेट पर बाइक लगी थी। वहां देर हुई। इसके बाद जब कैंपस में दाखिल हुए तो कोई एंबुलेंस से मरीज को उठाने वाला नहीं था। इसके बाद खुद मरीज को उतारा और इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया। अस्पताल के उपाधीक्षक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि यह एनएचएआई के चालक की बदमाशी है। वह यह हर














