नवगछिया। नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित एक रेस्टोरेंट का स्टाफ फंटूश राजेश रविवार की सुब्ह आग से बुरी तरह झुलस गया। अनुमंडल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जाता है कि रेस्टोरेंट में सिलिंडर का पाइप चूहे ने काट दिया था। उसी पाइप से गैस लीक होने के बाद आग लगी। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि जानकारी मिली है उसका सत्यापन करवाया जा रहा है और आग कैसे लगा यह भी पता लगाया जा रहा है।
