NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: एकलव्य डांस एकेडमी ने समूह नृत्य स्पर्धा में किया तृतीय स्थान प्राप्त

नवगछिया: भागलपुर के कला केंद्र में आयोजित 10 वें रंग महोत्सव 2023 में बिहपुर के औलियाबाद के एकलव्य डांस एकेडमी ने समूह नृत्य स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकेडमी के बच्चों ने जग में जहवा पहिले उगे किरनियाँ उगे सुरुज भगवान रे गीत पर सांस्कृतिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर खुब तालियाँ बटोरी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दर्शकों के साथ निर्णायक जज ने भी कलाकारों का हौसला अफजाई किया और उनकी बहुत प्रशंसा भी की। एकेडमी के डाइरेक्टर रोहित कुमार निषाद ने कहा की यह हमारे टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके पहले भी हमारी टीम बिहार लोक कला महोत्सव में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा चुकी है। साथ ही आगामी भागलपुर महोत्सव के लिए हमारी डांस एकेडमी टीम तैयार है और उम्मीद करते है की इसी तरह हमारी डांस टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

एकेडमी की तरफ से रोहित कु. निषाद, नितीश, राहुल, दीपक, सूरज, करण, बिक्रम और बाबूल कुमार ने सामूहिक नृत्य में भाग लिया था। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ जदयू नेता पप्पू सिंह निषाद, मड़वा पूरव पंचायत की मुखिया उषा निषाद, पंसस दारोगा प्र. सिंह,शिक्षक अनिल कु. दीपक,भागलपुर जिला कबड्डी संघ उत्तरी क्षेत्र के सचिव मनिभूषण शर्मा,बिचली नाट्य कला परिषद औलियाबाद के अध्यक्ष अजय कु. सिंह, समेत गाँव के कई रंगकर्मियों के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है