नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिट्ठा गांव में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। सोमवार की अहले सुबह तीन बजे जलावन में अचानक आग लग जाने के दौरान जलावन को बचाने के लिए कविता कुमारी (16) पहुंची थी। इसी दौरान आग की चपेट में आने से जलकर उसकी मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बाद गांव में मातमी माहौल है। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाकर जले हुए शव को निकाला गया। मौके पर इस्माईलपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और जांच की गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेजा गया।
पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार ने बताया कि आग लगने के बाद स्थानीय लोग उसको बुझाने पहुंचे इसी बीच जलावन को निकालने के दौरान विवाहिता का पैर फिसल गया। जिससे वह जलावन के ढेर में जा गिरी। मृतका की हाल में ही शादी हुई थी। वह ससुराल से हाल में ही मायके आई थी। घटना के बाद ससुराल और मायके में शोक की लहर है।














