नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी भूसखरी उर्फ अमित रजक को अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को 7 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात अपराधी तेलधी इलाके में हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर खरीक थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेलधी से भूसखरी उर्फ अमित रजक को धर दबोचा। आरोपी लत्तीपुर गांव, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और रंगदारी समेत कुल छह संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से वह पुलिस की रडार पर था।

फिलहाल खरीक थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस ने हथियार जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।













