नवगछिया । रंगरा ओपी प्रभारी बिट्टू कुमार कमल ने अपने साथ मारपीट की घटना को लेकर आवेदन देकर वाहन चालक व उनके साथ साथी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया है कि शनिवार की शाम गश्ती में ग्राम भवानीपुर में सूचना मिली की रंगरा अस्पताल के पास पिकअप के चालक को दूसरे वाहन पर सवार लोग उसे पीट रहे हैं। मारपीट को शांत कराने पर एक ने मेरे साथ मारपीट की।
साथी जवानों ने बचाने का प्रयास किया। थाना के गश्ती दल के अवर निरीक्षक रंजीत कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे तो चार लोगों को पकड़ा। चारों ने पूछताछ में अपना नाम निरंजन कुमार रंजन, पंकज कुमार जायसवाल,संजीव कुमार सभी ग्राम थाना कुर्सेला जिला कटिहार व फंटूश कुमार ग्राम चपर थाना रंगरा बताया। वहीं मार खाने वाले पिकअप चालक दयानंद यादव को कुछ चोट आई है। पुलिस ने धारा 341 323 307 353 332 के तहत कार्रवाई की है

