नवगछिया | भवानीपुर पुलिस ने नारायणपुर के कुख्यात अपराधी निवास यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने देर रात प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि भवानीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बजरंगबली स्थान से 500 मीटर उत्तर कपसिया जाने वाले सड़क से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि पुलिस के दबिश के कारण निवास यादव मधेपुरा जिले के दियारा इलाके में छिपकर रह रहा था। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि निवास यादव नारायणपुर आ रहा है।

इसके बाद भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और उसे दबोच लिया। निवास यादव पर जानलेवा हमला, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी रखा था।
