नवगछिया : गोपालपुर सुकटिया बाजार के तिरासी गांव में होने वाले श्रीश्री रुद्र चंडी महायज्ञ के निमित्त वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ डा. सत्यवान शास्त्री (श्रावण बाबा), पंडित ललित शास्त्री, अविनाश शास्त्री (जैकी बाबा), पंडित विभाष कुंवर, पंडित विभाष झा, पंडित आनंद, यजमान पंडित सोनू झा के सानिध्य में ध्वजारोहण हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डा. सत्यवान शास्त्री ने यज्ञ की महत्ता एवं इसके मानव जीवन और प्रकृति पर होने वाले प्रभावों की विस्तृत व्याख्या की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रवीण भगत, जदयू न जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, भाजपा न जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, राजद में के विश्वास झा आदि मौजूद रहे।
