राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी थी । पटना में होने वाली इस शादी को लेकर राजद के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था । सबके चेहरे खुशी से खिले हुए थे । सभी होने वाली शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं, लालू आवास पर लगा पोस्टर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। पोस्टर में तेजप्रताप यादव भगवान शिव की के रूप में तो उनकी होनेवाली पत्नी एेश्वर्या राय माता पार्वती के रूप में नजर आ रही थी ।

जो भी लालू आवास के पास से गुजर रहा था वो बिना रुके नहीं जा रहा था । लालू आवास पर लगा यह पोस्टर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ था । बता दें कि लालू के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी चंद्रिका राय की बेटी एेश्वर्या राय से पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान में हुई ।
