नवगछिया : ट्रक में 23 लाख रुपए की चायपत्ती को लेकर कोलकाता पहुंचाने की बजाय यूपी लेकर भाग रहे ड्राइवर को भागलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रक मालिक ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर गड़बड़ी पकड़ी। उसने पुलिस से संपर्क साधा और मदद मांगी। गुवाहाटी में ट्र में माल लोड हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एनएच 31 पर नारायणपुर के भगवान पेट्रोल पंप के पश्चिम एक होटल के पास पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया है। भवानीपुर के एडिशनल प्रभारी थानेदार मुलायम प्रसाद यादव ने बताया कि जब ट्रक मालिक को संदेह हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। मामला मंगलवार का है। गुवाहाटी से ट्रेक कोलकाता के लिए चायपत्ती लोड कर भेजा जा रहा था।
ड्राइवर ट्रक को बिहार के रास्ते अपने घर उत्तर प्रदेश लेकर जा रहा था। वह अलीगढ़ का रहने वाला है। उसकी पहचान कोमल सिंह के रूप में की गयी। वहीं ट्रक मालिक राजस्थान के महेंद्र सिंह हैं। ट्रक मे जीपीएस लगा हुआ था। इससे पूरा मामला पकड़ में आया। भवानीपुर पुलिस ने जब कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो घबराहट में वाहन असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक मालिक ने चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

