भागलपुर के सुल्तानगंज में स्थित अजगैवीनाथधाम के पास सीढ़ी घाट पर मंगलवार को बिहार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2019 का उद्घाटन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की मेला को लेकर सरकार ने कोई कसर नही छोड़ी है। जो भी कमी है उसको दो से तीन दिन में पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने सामाजिक भागीदारी पर जोर दिया और कहा की सबों की भागीदारी से ही कांवर यात्रा पूरी होती है।

मेले में सुविधा को लेकर कहा की सुविधा देना अनंत है। श्रावणी मेले में काँवरियों के सुविधा के लिए करीब एक सौ किलोमीटर तक 939 शौचालय और चापानल का निर्माण कराया गया है। इसमें कई नया निर्माण भी हुआ है। सरकार हर साल बेहतर सुविधा दे रही है। आवश्यकतानुसार आगे की योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। मेले में सहयोग के लिए जन भागेदारी जरूरी है। बिना समाज के सहयोग से कार्य पूरा नही किया जा सकता है। मन वचन और कर्म से ही श्रद्धालुओं की सेवा की जा सकती है।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा की कांवरियों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सुरक्षा के लिए सरकार संकल्प है। कांवरिया पथ पर दी जा रही सुविधा का निरीक्षण किया जा रहा है जहां भी कमी है उसको दूर किया जाएगा। उन्होंने घाट, कांवरिया पथ की सफाई पर जोर दिया। इसके लिए जनभागीदारी की जरूरत है। मौके पर सुल्तानगंज विधायक और जिप अध्यक्ष टुनटुन साह मौजूद थे।
