खरीक : प्लेटफार्म पर डा’यन के आरोप में महिला पर चार-पांच गो’लियां मारा, मौत -Naugachia News

सूचना/खबरे

खरीक : खरीक रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर डायन के आरोप में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार की अल सुबह की है। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है। सुनीता देवी के पुत्र अशोक कुमार के बयान पर गांव के ही लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जानकारी रेल थाना प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद राय ने दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि खरीक के रेलवे स्टेशन निवासी झींगरू साह की 55 वर्षीय पच्ी सुनीता देवी दमा की मरीज थी। इसलिए सुबह चार बजे वह टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। उसे चार-पांच गोलियां मारी गईं। मामले की जानकारी महिला के परिजनों एवं रेल पुलिस व खरीक थाने को दी गई।

जानकारी मिलते ही बिहपुर इंस्पेक्टर एनएस चौहान, झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार समेत बड़ी संख्या में खरीक व नवगछिया जीआरपी थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा मिले हैं। रेल डीएसपी आलोक कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की एवं परिजनों से जानकारी ली।

ग्रामीणों की मानें तो इस घटना को कोसी इलाके के कुख्यात पप्पू यादव ने अपने गुर्गो के साथ मिलकर अंजाम दिया है। हालांकि परिजन अभी कुछ भी खुलकर बताने को तैयार नहीं हैं। लेकिन बताया जाता है कि 2018 में कुख्यात पप्पू यादव के चचेरे भाई के पुत्र और पुत्री का तबीयत खराब हुई थी। लगातार इलाज कराने के बावजूद दोनों की सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। इसके लिए वे सुनीता देवी को जिम्मेदार मान रहे थे। कहा जा रहा था कि उसने डायन कर दिया है।

पप्पू ने अपने सहयोगियों के साथ घर में घुसकर सुनीता के साथ मारपीट की थी और गांव छोड़कर चले जाने को कहा था। अन्यथा हत्या करने की धमकी दी थी। जिसके बाद महिला गांव छोड़कर कहीं चली गई थी। लेकिन कुछ माह बाद स्थिति सामान्य होने के बाद वह पुन: गांव आकर रहने लगी थी। इस दौरान कुख्यात लगातार गांव छोड़ने की धमकी देता रहा। किंतु सुनीता गांव छोड़ने को तैयार नहीं थी। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने वारदात को अंजाम दिया है।