Headlines

भागलपुर : एसएम कालेज रोड में सात मिस्‍ड कॉल ने खोल दी ब्वायफ्रेंड की पोल, थाने में गर्लफ्रेंड के सामने उड़ गए होश

17 02 2022 amazing love story bhagalpur 3 22473346 jpg 80

भागलपुर। एसएम कालेज रोड में बुधवार की दोपहर प्यार में धोखा मिलने पर लाज में रहने वाली छात्रा ने अपनी पीड़ा का इजहार करने संयुक्त भवन रोड स्थित प्रेमी के पिता की दुकान पहुंच जाना उसके लिए शामत बन गई। दुकान पर बैठे प्रेमी उक्त छात्रा से इस तेवर की उम्मीद शायद नहीं थी। पहले तो वह उसे वहां से वापस लाज जाने को कहा लेकिन जब बात नहीं बनी और वह तेज आवाज में प्यार में धोखा देने की बात कहने लगी तो वह आपा खोते हुए प्रेमिका को दो-चार हाथ जड़ते हुए उसे बाल पकड़ कर घसीटते हुए उसके लाज की तरफ ले जाने लगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर निगम चौराहा-एसएम कालेज रोड में उसकी इस हरकत को लोग देखते रहे। एक-दो लड़के वीडियो बनाने का प्रयास करते रहे लेकिन किसी के हस्तक्षेप की हिम्मत नहीं हुई। इस बीच वह मारपीट करते उसे लाज की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा था कि खंजरपुर चौक स्थित बरारी थाने की पुलिस शिविर में तैनात दो जवानों की नजर प्रेमी पर पड़ गई। दोनों ने दौड़ लगाकर छात्रा से मारपीट कर रहे युवक को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया। छात्रा को शिविर में कुर्सी पर बैठा घटना की सूचना शेरनी दल प्रभारी और बरारी थानाध्यक्ष को सूचना दी।

बरारी थाने में सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच महिला पुलिस की अभिरक्षा में छात्रा समेत प्रेमिका को लेते आए। थानाध्यक्ष अमित कुमार के पहुंचने पर छात्रा के अभिभावक को बुलाया गया। छात्रा मुंगेर की रहने वाली है। माता-पिता ने छात्रा को थाना परिसर में ही फटकार लगाई। छात्रा के अभिभावक का केस दर्ज कराने से इनकार करने पर बरारी पुलिस आरोपित प्रेमी अनुराग कुमार को पुलिस अभिरक्षा से मुक्त कर दिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि छात्रा के केस दर्ज कराने की स्थिति में ही आरोपित को गिरफ्तार किया जा सकता था।

हिरासत में सात बार दूसरी गर्लफ्रैंड का आया मिस्ड काल

बरारी पुलिस शिविर में जब पुलिस अभिरक्षा में आरोपित प्रेमी था तब पहली प्रेमिका की मौजूदगी में उसके मोबाइल पर सात बार किसी दूसरी गर्लफ्रैंड का मिस्ड काल आया। इसको लेकर वहां मौजूद छात्रा ने फिर शोर मचाना शुरू कर दिया। वह रोने भी लगी और रोते-रोते किसी श्रुति का नाम ले यह आरोप लगाती रही कि अनुराग उसे छोड़ उसके चक्कर चलाने लगा। उसके कारण वह मिलना-जुलना भी बंद कर दिया।

मोबाइल पर काल भी नहीं करता था। उसके धोखा देने की शिकायत लेकर वह अनुराग से मिलने पहुंची थी। उसने उसे बेरहमी से पीटा। बाल पकड़ कर घसीट कर सड़क पर पीटा और लाज ले जाने लगा कि पुलिस वाले भइया ने बचाया। उधर अनुराग का कहना था कि वह उसका जीना मुहाल कर दी है। उसके चक्कर से वह मुक्त होना चाहता तो वह फोन कर-कर के परेशान कर दी है। हालांकि छात्रा ने उसके इस आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि उसने उसे प्यार के जाल में फंसा झांसा देते हुए दूसरी लड़की से दोस्ती कर ली

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है