ग्रह-नक्षत्र : चार घंटे पांच मिनट तक रहेगा चंद्रग्रहण, सूतक नहीं लगने से खुले रहेंगे मंदिरों के कपाट

वर्ष 2020 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण आज लगेगा। चंद्र ग्रहण रात 10:37 बजे शुरू होगा और 02:42 तक चलेगा। यानि यह पहला ग्रहण चार घंटे 5 मिनट तक चलेगा। लेकिन ज्योतिषों का मानना है कि इस बार सूतक नहीं लगेगा। जिसके कारण मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। वहीं ग्रहण के बाद या उसके अगले दिन गंगा स्नान करना व पुण्य-दान मान्य होगा। जानकार बताते हैं कि इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा। इस साल चार चंद्रग्रहण लगने हैं, जिसमें से 10 जनवरी को होने वाला ग्रहण पहला चंद्रग्रहण होगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंद्रग्रहण का वैज्ञानिक कारण

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी व चंद्रमा एक सीध पर आते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण होता है। इसी प्रकार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है यानी सूर्य के प्रकाश को आंशिक या पूरा कुछ समय के लिए रोक लेती है तो सूर्य ग्रहण होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है इसका किसी के जीवन पर बुरा या अच्छा असर नहीं होता।

इस साल लगने वाले चन्द्रग्रहण व सूर्यग्रहण

10 जनवरी चंद्र ग्रहण
5 जून चंद्र ग्रहण
21 जून सूर्य ग्रहण
5 जुलाई चंद्र ग्रहण
30 नवंबर चंद्र ग्रहण
14 दिसंबर सूर्य ग्रहण

मटमैला दिखेगा चांद

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तरह के ग्रहण को मांद्यचंद्र ग्रहण कहते हैं। चूंकि इस ग्रहण में चंद्रमा का कोई हिस्सा नहीं छिपेगा, बल्कि चांद मटमैला सा दिखेगा। इसलिए इसकी धार्मिक मान्यता नहीं है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे। वैसे ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं लेकिन इस बार ज्योतिषियों की मानें तो इस चंद्र ग्रहण में सूतक नहीं लगेंगे।

गर्भवती महिलाओं को तो ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की सलाह । शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। भोजन, पूजा, और घर से बाहर जाने से भी मना किया जाता है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights