वैज्ञानिकों ने भारत की पश्चिमी घाटी की पहाडिय़ों में इंसान के नाखून जितने छोटे आकार के मेंढ़कों की चार नई प्रजातियां खोजी हैं। रिसर्चर्स का मानना है कि इस इलाके में ये मेंढ़क काफी हैं, लेकिन बेहद छोटे होने के कारण नजर नहीं आते।

386ed2e44250dca46d67204512b5456c

इस बेहद छोटे मेंढ़क के अलावा भी रिसर्चर्स ने मेंढ़क की 6 अन्य प्रजातियों का पता लगाया है। इनमें से 3 और मिनिएचर प्रजाति के हैं। इस खोज की रिपोर्ट पियरजे मेडिकल साइंसेज में छपी है।

 रिसर्चर सोनाली गर्ग बताती हैं कि इन्हें बेहद प्राचीन समूह में रखा जाना चाहिए। दिल्ली विवि के वैज्ञानिकों को पश्चिमी घाट के इलाके में साइट फ्रॉग्स की 7 प्रजातियां मिली हैं। इनमें से 4 मिनिएचर मेंढ़क हैं। इनकी लंबाई 12.2 से 15.4 मिलीमीटर के बीच है।
 यह दुनिया में पाए जाने वाले सबसे छोटे मेंढ़कों में से एक हैं। भारत में मेंढ़कों की 240 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।