नवगछिया: मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया “जागृती” के तत्वाधान में मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया में एक दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया।जिसमें बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की पूर्व प्रांतीय अधिकारी श्री मति अनीता अग्रवाल जी ने सबों को योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही डेढ़ घण्टे का योगाभ्यास भी करवाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें कई बीमारियों का हल योग से किया जा सकता है इस पर भी अपना प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि उन्हें भी बीच मे कुछ प्रॉब्लम (यूट्रेश में गांठ) डॉक्टर दुवारा बताया गया।परंतु उन्होंने योग के माध्यम से इस बीमारी को उखाड़ फेंका।जी हाँ, उनके कहने का तातपर्य यह है कि आप योग से अपने जीवन को ओर अधिक सुंदर व स्वस्थ बना सकते है।आज के भागमभाग जिंदिगी में लोग ज्यादा व्यस्त होने के कारण मन से अशांत है जिनके कारण उनके चेहरे व दिमाग पर हमेशा तनाव साफ साफ देखा जा सकता है।


जिसका सिर्फ और सिर्फ एक ही उपाय है वह है योग,जिसे नियमित रूप से करने से आपके मन को तो शांति मिलेगी ही साथ ही कई रोगों से छुटकारा भी मिलेगा।श्री मति अनिता अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने योग व योग साधना को ही अपना जीवन मान लिया है।इसी के कारण उन्होंने अपने दो दिन नवगछिया के लोगों में भी योग के प्रति जागरूकता जगाने के लिए मन बनाया है।इस मौके पर मंच परिवार की और से अनीता अग्रवाल जी को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस शिविर को सफल बनाने में नवगछिया जागृती शाखाध्यक्ष बबीता वर्मा,कंचन खेमका,रश्मि सर्राफ,बीना चोधरी,सपना शर्मा,पूनम सर्राफ साथ ही योग साधना परिवार के संजय मावंड़िया,कन्हैया केडिया,सजन गुप्ता,कमल टिबड़ेवाल,विक्की भूडोलिया,महेश चिरानीयां, अमित चिरानियाँ,अशोक केडिया,संतोष अग्रवाल,राजेश सर्राफ व अन्य योग प्रेमी मौजूद थे।कल पुनः योग का आयोजन बाल -भारती गौशाला रोड में आयोजित है।जिसमें आप पुरुष और महिला सहभगिता ले सकते है।कल का आयोजन योग साधना परिवार की और से आयोजित किया जाएगा।
